Home » आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) — जानें सितारों की चाल क्या कहती है आपके लिए। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार देखें आपकी राशि के अनुसार शुभ-अशुभ फल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) — जानें सितारों की चाल क्या कहती है आपके लिए। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार देखें आपकी राशि के अनुसार शुभ-अशुभ फल।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और संतान की फरमाइश पर उनके लिए कुछ खाने-पीने की चीज भी लेकर आ सकते हैं। परिवार में तालमेल बनाकर चलें। किसी बात को लेकर बुरा मानने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)

दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई चिंता रह सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धन निवेश सोच-समझकर करें।


मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

भाग्य आपका साथ देगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कार्य पूरे होंगे। सरकारी योजना से लाभ मिल सकता है। बिजनेस में बदलाव करने से पहले सोचें।


कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। पुरानी शारीरिक समस्या से राहत मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।


कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में नए सदस्य का आगमन संभव है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मनोरंजन और यात्रा के योग हैं। काम से जुड़ा नया सुझाव फायदेमंद रहेगा।


तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। व्यापार में रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। धन वापसी की संभावना है।


वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

काम को कल पर टालने से बचें। करियर में सुधार के योग हैं। किसी दूर रह रहे परिजन से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में वरिष्ठों से मन की बातें साझा करने का अवसर मिलेगा।


धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

दिन व्यस्तता भरा रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। इन्कम में वृद्धि होगी। किसी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें। पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। सगे संबंधी की याद सता सकती है।


मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। बिजनेस में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। यात्रा के दौरान कीमती सामानों की सुरक्षा रखें।


कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

दिन लाभदायक रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। शेयर मार्केट या लॉटरी से लाभ संभव है, लेकिन जोखिम लेने से बचें। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यों को टालें नहीं।


मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

इन्कम में वृद्धि के योग हैं। लगातार खुशखबरी मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों का समाधान संभव है। घर के रिनोवेशन या मांगलिक कार्यों की तैयारी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *