Home » आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2025 – सीजीएसबी न्यूज़ द्वारा दैनिक राशिफल

आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2025 – सीजीएसबी न्यूज़ द्वारा दैनिक राशिफल

CGSB News | ज्योतिष डेस्क: आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? जानिए 9 अक्टूबर 2025 का दैनिक राशिफल — मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल। आइए जानते हैं आज किसका दिन रहेगा शुभ और किसे बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहेगा। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिलेगा। आप भविष्य के लिए निवेश की योजना बनाएंगे। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से मतभेद संभव हैं। माताजी से पारिवारिक चर्चा के दौरान विचारशील रहें।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में अधिकारियों को आपकी सलाह पसंद आएगी। परिवार में किसी सदस्य से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें और खर्चों में संतुलन बनाए रखें। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कामों में तेजी लाएं। व्यस्तता के कारण जीवनसाथी नाराज हो सकते हैं। संतान के करियर संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

आज अपने कार्यों की योजना बनाकर चलें। पारिवारिक संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मन में किसी प्रकार का संशय न रखें।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। किसी व्यक्ति से वाद-विवाद संभव है। खर्च सोच-समझकर करें। अटकी प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। पिताजी कोई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

आज जोखिम भरे कामों से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेगा। प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की किसी बात से मन खिन्न हो सकता है, फिर भी संयम रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

आज मेहनत का दिन रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। विदेश में पढ़ाई का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। लोन या वित्तीय योजना में सफलता मिलेगी। परिवार में विवाह संबंधी बाधा दूर होगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन असमंजस भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तनाव रह सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। संतान की किसी इच्छा को पूरा करेंगे। भाई-बहनों से पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद संभव हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के वरिष्ठों से सलाह मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी पुराने अनुभव से सबक लें। घर में नए मेहमान के आगमन की संभावना है। पिकनिक की योजना बन सकती है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

आज दूसरों के मामलों में दखल न दें। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी गुरुजनों से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। रुके हुए कामों को लेकर भागदौड़ रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


प्रस्तुतकर्ता: CGSB News | टैगलाइन: भ्रष्टाचार = राष्ट्रद्रोह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *