Home » रायपुर: फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल से 18 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में उबाल

रायपुर: फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल से 18 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में उबाल

रिपोर्ट: श्रिधर

रायपुर ज़िले के ग्राम संकरी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खेतों में चरने गई 18 मवेशियों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पास की एक फैक्ट्री से निकले रासायनिक अपशिष्ट पदार्थ के कारण यह हादसा हुआ है। मृत मवेशियों में 14 भेड़ और 4 भैंसें शामिल हैं।

फैक्ट्री का वेस्ट बना ज़हर
ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा खाद गोदाम के सामने फैक्ट्री का अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंका गया था। इन ज़हरीले रसायनों को खाने के कुछ ही समय बाद मवेशी गिरने लगे और एक-एक कर दम तोड़ते गए। घटनास्थल पर फैली बदबू और मृत मवेशियों की हालत से लोगों में दहशत है।

प्रशासन मौके पर, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस, क्षेत्रीय एसडीएम और पशु चिकित्सा अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके से नमूने भी लिए गए हैं, जिनकी जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

नाले के अपशिष्ट से भी जुड़ा मामला
जहां मवेशी मृत पाए गए हैं, उसके पास एक नाला बहता है जिसमें कई फैक्ट्रियों के अपशिष्ट पदार्थ मिलते हैं। संदेह जताया जा रहा है कि मवेशियों ने नाले का पानी पिया होगा या ज़मीन पर गिरे रसायनयुक्त कचरे को खा लिया होगा।

ग्रामीणों में आक्रोश
इस घटना से गांव में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी फैक्ट्री प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई हो और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं।


 
www.youtube.com/@CGSBNEWS.SHRIDHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *