
विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 481 वें दिन किसान सत्याग्रह जारी,किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ,कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो,किसान रथयात्रा तुमगांव परिक्षेत्र के गांव-गांव कर रहा है भ्रमण किसानों का भीषण गर्मी में प्रबल जन समर्थन मिला 22 जून को लोहिया चौक महासमुंद में हज़ारों किसान शामिल होंगे,राज्य आंदोलनकारी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री अनिल दुबे करेंगे नेतृत्व, सत्याग्रह जारी,रेती ठेकेदार,शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा- किसान मोर्चा
तुमगांव 19 जून 2023।विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,रेती ठेकेदार, शराब चाखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा,हाइवे स्थित खैरझिटी,कौं वाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखंड सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 481वें दिन भीषण गर्मी के बाद भी 40 किसान जवान एवं महिला किसानों ने भाग लिया।धरना सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,डेविड चंद्राकर,हेमसागर पटेल,कुमार बरिहा,दशरथ लाल सिन्हा, धर्मेंद्र यादव,लीलाधर पटेल,बोधन राम यादव ने किया।आज अखन्ड धरना सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को राज्य आंदोलन कारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल,सुध्दूराम पटेल, प्रहलाद ध्रुव,श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच,राधाबाई सिन्हा,श्याम भाई ध्रुव,शांति बाई सिन्हा,रमशीला बाई पटेल आदि ने संबोधित किया।
आज अखन्ड धरना सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठित एवं समर्पित व्यक्ति के सामने धन शक्ति और राज्य शक्ति को भी झुकना पड़ता है। हमारे सत्याग्रही किसान भाई बहनों के त्याग और संघर्ष के सामने जिला प्रशासन घबराई हुई है। सुध्दूराम पटेल ने कहा कि, 22 जून की रैली एवं ज्ञापन के बाद शासन प्रशासन किसानों की मांग पर ध्यान नहीं दिया तो किसान आंदोलन को विस्तार देने के लिए बाध्य होंगे। श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर ने कहा कि, प्रजातांत्रिक व्यवस्था के अनुसार जनता के नौकर जिला प्रशासन किसानों की बातों पर ध्यान नहीं दिया और गैरकानूनी निर्माण कार्य की जांच नहीं करता, किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठकर हल नहीं निकालता तो सत्याग्रही किसान अपने स्थानीय प्रत्याशी विनोद चंद्राकर के साथ सीधी कार्यवाही करने को बाध्य होंगे। श्रीमती राधाबाई सिन्हा ने कहा कि, जब तक करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के निर्माण कार्य को शासन निरस्त नहीं करता तब तक हमारा धरना सत्याग्रह चलता रहेगा।